ससुरालवालों पर लगाया आरोप, केस दर्ज दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

ससुरालवालों पर लगाया आरोप, केस दर्ज दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या। 

क्या दोष था एक साल की वैष्णवी का –समाज के सामने बड़ा सवाल

क्या दोष था एक साल की वैष्णवी का –समाज के सामने बड़ा सवाल

सुंदर सुशील दीपिका दुबे ने एक साल पहले ही प्यारी-प्यारी मुनिया को जन्म दिया था। मां ने नाम रखा वैष्णवी। अब दहेज के लोभियों ने प्यारी वैष्णवी से उसकी मां छीन ली। मार दिया गया वैष्णवी की मां दीपिका दुबे को।

देश की बेटी दीपिका की जब शादी हुई, तो 11 लाख रूपये नगद दहेज में लिये गए। पांच लाख रूपये का सामान भी। आखिर क्या करती दीपिका की मां विभा पांडे। उनका आखिर इस दुनिया में रह ही कौन गया था। पति शशि पांडे को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से विभा पांडे के लिए उनकी बेटी दीपिका और सात साल का बेटा ही दुनिया थी। उन्हीं के लिए विभा पांडे जी रहीं थीं। पति के खाद-बीज की दुकान को चलाते हुए और पति के द्वारा कमाये गए सारे रूपये विभा पांडे अपनी बेटी दीपिका और बेटे पर खर्च करने को ठान ली थीं। इस कारण दामाद ने जो कुछ मांगा विभा देवी अपनी बेटी दीपिका पांडे की खुशियों के लिए न्योच्छावर करतीं रहीं। यही नहीं शादी के बाद भी दामाद की हर जरूरतों को वह पूरा करतीं रहीं।
जब जब बेटी दीपिका को ससुराल वाले प्रताड़ित करते विभा पांडे सबकुछ सहकर पैसे देतीं रहीं।
लेकिन जब दीपिका ने बेटी वैश्णवी को जन्म दिया, तो पति और उसकी ननद को नागवार गुजरा। दीपिका के पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ती गई। वह और भी प्रताड़ित की जाने लगी।
अंतत: 07 सितंबर को दीपिका की ननद ने फोन कर विभा पांडे को बताया कि दीपिका ने कुछ खा लिया है। जब विभा पांडे रांची पहुंची, तो उनकी बेटी का शव मेडिका अस्पताल में पड़ा था।
28 सितंबर को इस सबंध में काफी मश्क्कत के बाद रांची के सुखदेव नगर थाना में केस दर्ज हुआ। लेकिन दीपिका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। विभा पांडे रात-दिन मुरहू से रांची का दौड़ लगातीं रहीं। पति की मौत के बाद बेटी की मौत का सदमा और एक साल की नन्ही नतनी वैष्णवी की चिंता में उनके लिए दिन-रात एक सामन हो गया है।कभी-कभी वे रोते हैं और कभी-कभी वे आत्म-सहायता की बेटी की मौत के दोषियों को दंडित करने के लिए चट्टान की तरह खड़े होने के लिए ताकत इकट्ठा करते हैं।
क्रोध, दुख और चिंता लोगों के बीच सम्पूर्णा स्वयंसेवी क्षेत्र में राज्य करती है। दीपिका के ससुराल में गुस्सा शोक है कि विभा पांडे के पति को अपराधियों ने मार डाला। अब उनकी पूरी दुनिया, जो मुन्या दीपिका की बेटी थी, भी इस दुनिया में नहीं रहीं। होलोकॉस्ट वैष्णवी की अब की साल की बेटी का क्या होगा, वह कैसे फिभा पांडे की जिंदगी बिताएगी।
यह पूरी घटना से उपजे दर्द की कहानी सुनने के बाद इस दुनिया में आने वाली हर बेटी यही कामना करेगी:
अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो

Twspost news times

Leave a Reply

Sharing Is Caring:

Discover more from Twspost News Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications Yes .