ATM rule change: यदि आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बचत (Savings) या वेतन (Salary) खाता है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। (Rule Change From 1st October) 1 अक्टूबर 2026 से SBI ATM नियमों में एक बड़ा संशोधन लागू होने जा रहा है, जिसके तहत नकद निकासी (Cash Withdrawal) पर ग्राहकों को पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा। बैंक ने इस नियम परिवर्तन की पुष्टि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी है, जिसका सीधा असर ग्राहकों के खर्च पर पड़ेगा.
4 फ्री निकासी, फिर इतना चार्ज
एसबीआई (SBI) में बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाता है, जिसे आपने बैंक शाखा से खुलवाया है, तो 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे। इसके तहत आपको हर महीने सिर्फ 4 बार ही मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। चौथे मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद, एटीएम से पैसे निकालने पर आपको प्रति बार 15 रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।.

Figure 1ATM rule change: बदलने वाला है ये नियम, SBI में है आपका भी अकाउंट तो हो जाएं अलर्ट
यह नया चार्ज सिर्फ तभी लगेगा जब आप एक महीने में 4 बार से ज्यादा एटीएम से पैसे निकालेंगे। अगर आप नियमित तौर पर एटीएम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने महीने के ट्रांजैक्शन की गिनती का खास ख्याल रखना होगा। मान लीजिए, आप 4 बार मुफ्त में पैसे निकाल चुके हैं, तो 5वीं बार निकासी करने पर आपको 15 रुपये प्लस जीएसटी (GST) चुकाना पड़ेगा, और यह नियम उसके बाद के हर लेन-देन पर भी लागू होगा।
सैलरी अकाउंट धारकों के लिए जरूरी अपडेट
अगर आपका वेतन (सैलरी) खाता एसबीआई (SBI) में है, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो रहे नए नियमों पर खास ध्यान दें। बैंक ने दूसरे बैंकों के एटीएम और एडीडब्ल्यूएम (ADWMs) मशीनों पर महीने के मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट को आधा कर दिया है। ATM rule change पहले यह लिमिट 10 थी, जो अब घटकर सिर्फ 5 रह गई है।
इस बात का रखें खास ख्याल
ये 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन ‘फाइनेंशियल’ और ‘नॉन-फाइनेंशियल’ दोनों को मिलाकर हैं। आसान शब्दों में कहें तो, सिर्फ पैसे निकालना ही नहीं, बल्कि एटीएम से बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी इसी 5 की लिमिट में गिना जाएगा।
लिमिट के बाद कितना चार्ज लगेगा?
अगर आप महीने में 5 बार से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो छठे वित्तीय (पैसे निकालने) ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये + जीएसटी (GST) और नॉन-फाइनेंशियल (जैसे बैलेंस चेक) ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये + जीएसटी का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।