कल झारखंड दौरे पर खूंटी, Khuntiआ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Twspost/Khunti News: कल झारखंड दोरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार को लेकर आए दिन कई बड़े और दिग्गज नेता झारखंड दोरे पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 10 मई को झारखंड दोरे पर आ रहे हैं। झारखंड आने के बाद वे अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह केंद्रीय गृहमंत्री दिल्ली से विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट (बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा) पहुंचेंगे। रांची पहुंचने के बाद यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए खूंटी जिले पहुंचेंगे, जहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। खूंटी के कचहरी मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है। यहां वे भाजपा की तरफ से एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा का आयोजन दोपहर १२:३० से शुरू होगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री दुमका में जनसभा और गोड्डा में करेंगे रोड शो। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी 10 मई को झारखंड दोरे पर आ रहे हैं। यहां वे दुमका लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी सिताराम रेनरे के नामांकन में शामिल होंगे और उनके पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे केंद्रीय मंत्री गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। यहां वे गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे बेके नामांकन में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दुमका के यज्ञ मैदान में ११:३० बजे से आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगे। जनसभा में राजनाथ सिंह दुमका सीट से लोकसभा प्रत्याशी सिताराम रेनरे के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पालिवाल, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे। जबकि गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे बेके नामांकन में भी वे शामिल होंगे। गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर १:०० बजे से आयोजित रोड शो में भी राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इस अवसर में प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे, लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Sharing Is Caring:

Discover more from Twspost News Times | Hindi News, politics, Yojna, Finance

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications Yes .