झारखंड में ‘Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana’ के लिए आवेदन शुरु, एक राशन कार्ड पर कितनी महिलाएं उठा सकती हैं लाभ? जानें सबकुछ

Read Time:5 Minute, 22 Second

Jharkhand Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: आवेदन प्रक्रिया शुरू, झारखंड में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ लेने के लिए शनिवार, 3 अगस्त से आवेदन शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार इस योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने इस योजना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए लोगों को बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। आवेदन जमा करने के लिए 3 से 10 अगस्त तक पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना

मूल आवेदन पत्र की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया है कि ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana) के आवेदन के लिए मूल आवेदन पत्र की जरूरत नहीं है। आवेदन पत्र की फोटोकॉपी स्वीकार की जाएगी। स्पष्ट और पठनीय जिरॉक्स / ब्लैक एंड व्हाइट फोटोकॉपी ही दी जानी चाहिए।

राशन कार्ड और पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए एक राशन कार्ड पर 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाएं पात्र हैं।

एक राशन कार्ड पर कितनी महिलाएं उठा सकती हैं लाभ?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana) के अंतर्गत, एक राशन कार्ड पर 21 से 50 वर्ष की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

बिचौलियों से रहें सावधान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा है कि ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना‘ (Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana) को लेकर बिचौलियों से सावधान रहें। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति जो आवेदन प्रक्रिया में मदद के नाम पर पैसे माँगे, उससे सावधान रहें। ऐसे व्यक्तियों की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।”

आवेदन की तारीख और फीस

सीएम हेमंत सोरेन ने बताया है कि इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। आवेदन से लेकर योजना के लाभ तक सभी कुछ मुफ्त है। किसी भी चरण में किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। 10 अगस्त के बाद भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर ‘JMMSY’ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र कहां से प्राप्त करें?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन पत्र निःशुल्क नज़दीकी आंगनबाड़ी से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इसे http://jharkhand.gov.in/wcd से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।

1. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन
2. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पात्रता
3. मंईयां सम्मान योजना लाभ
4. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशन कार्ड
5. मंईयां सम्मान योजना 2024
6. मंईयां सम्मान योजना फॉर्म डाउनलोड
7. झारखंड महिलाओं के लिए योजना
8. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना स्पेशल कैंप
9. हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना
10. मंईयां सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया
11. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana official website
12. How to apply for Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana
13. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana benefits
14. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana eligibility criteria
15. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana application form
16. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana helpline number
17. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana document requirements
18. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana registration process
19. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana scheme details
20. Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana latest updates

Leave a Comment

Sharing Is Caring:
Enable Notifications No Yes