JSSC CGL Admit Card 2024 Download: सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी, 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड

Read Time:2 Minute, 3 Second

JSSC CGL: सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी, 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड

JSSC CGL Admit Card 2024 Download
JSSC CGL Admit Card 2024 Download: सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी, 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड

रांची,
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित और बैकलॉग) का आयोजन 21 और 22 सितंबर को निर्धारित किया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से इस संदर्भ में प्रवेश पत्र संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। अभ्यर्थी 17 सितंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस परीक्षा में 2025 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें लगभग 6.50 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। सीजीएल परीक्षा के तहत कुल 2025 पदों पर चयन किया जाएगा। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 863 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए 335 पद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए 182 पद, योजना सहायक के लिए 5 पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 252 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 195 पद, अंचल निरीक्षक के लिए 185 पद और कनीय सचिवालय सहायक के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं।

JSSC CGL Admit Card 2024 Download: सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी, 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड

 

1 thought on “JSSC CGL Admit Card 2024 Download: सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी, 17 सितंबर से उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड”

Leave a Comment

Sharing Is Caring:
Enable Notifications No Yes