गुजरात अहमदाबाद: नकली अदालत का पर्दाफाश, फैसला सुनाते हुए पकड़ा गया फर्जी जज

गुजरात अहमदाबाद मे नकली अदालत का पर्दाफाश, फैसला सुनाते हुए पकड़ा गया फर्जी जज गुजरात पुलिस ने गांधीनगर में एक धोखाधड़ीपूर्ण अदालत का भंडाफोड़ कर नकली जज को हिरासत में लिया है। यह जालसाज विवादित मामलों की सुनवाई फर्जी अदालत में करता था, विशेषकर भूमि विवादों में अपने फैसले सुनाकर जमीन हड़पता था। साल 2019 से शुरू होकर, वह अब तक अरबों की संपत्ति को कब्जे में ले चुका है। गिरफ्तार होते समय भी वह एक ऐसे ही भूमि विवाद में निर्णय सुनाने की प्रक्रिया में था। आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप है। उसने कई लोगों को यह यकीन दिलाया कि उसकी अदालत कानूनी रूप से वैध है।

उसकी बनाई गई फर्जी अदालत हूबहू असली कोर्टरूम की तरह दिखती थी, और कई सालों तक वह इसी झूठ के सहारे फैसले सुनाता रहा, जिससे किसी को शक भी नहीं हुआ। इस पूरी साजिश में क्रिश्चियन के कई सहयोगी भी शामिल थे, जो खुद को अदालत के कर्मचारी बताकर लोगों को धोखा देते थे, ताकि फर्जी अदालत की असलियत पर किसी को संदेह न हो।

Leave a Reply

Enable Notifications Yes .