KHUNTI |राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खूंटी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी . 15.11.2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खूंटी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी

Draupadi Murmu in Khunti

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उलिहातु और खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत कई अधिकारी मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने खूंटी और उलिहातू पहुंचे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा सह राज्य स्थापना दिवस सह आदिवासी गौरव दिवस की जयंती पर द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा की धरती पर आ रही हैं. उलिहातु में बिरसा ओडा (बिरसा का घर) स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद, राष्ट्रपति उलिहातु में बिरसा परिसर में भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह खूंटी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सखी मंडल की बहनों समेत जिले की अन्य महिलाओं की विशाल सभा को संबोधित करेंगी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल के तौर पर खूंटी, मुर्हू, जियारप्पा और उलिहातु आ चुकी हैं. लेकिन, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार उलिहातु और खूंटी आ रहे हैं.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची से लेकर खूंटी और खूंटी से उलिहातू तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. क्षतिग्रस्त भवनों, सड़कों का जीर्णोद्धार, सड़क किनारे सफाई व अन्य कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़क से लेकर जंगल तक पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की ओर से इलाके में वर्चस्व का काम शुरू कर दिया गया है.

मंगलवार को खूंटी और उलिहातू पहुंचे मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजन स्थलों और तैयारियों का जायजा लिया। खूंटी पहुंचने के बाद अधिकारी पहले प्रस्तावित सभा स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां राष्ट्रपति महिला सम्मेलन सह जनजातीय महिला स्वयं सहायता समूह की सभा को संबोधित करेंगीं। अधिकारियों ने डीसी शशि रंजन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खूंटी सदर प्रखंड के शिम्बुकेल और उलिहातू में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

खूंटी के बाद अधिकारी उलिहातू पहुंचे, जहां बिरसा ओड़ा और बिरसा कॉम्प्लेक्स में हो रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रपति के प्रस्तावित माल्यार्पण समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बिरसा ओड़ा को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। बिरसा कॉम्प्लेक्स में धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर राष्ट्रपति की सुविधा के अनुसार माल्यार्पण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने हो रही तैयारियों में कई बदलाव लाने और उलिहातू में एक तोरण द्वार बनाने का निर्देश दिया।

इधर, डीसी शशि रंजन ने पत्रकारों को बताया कि राज्य से वरीय अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मुख्य सचिव ने बिरसा ओड़ा के साज-सज्जा में बदलाव लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिरसा ओड़ा को इस तरह से विकसित करने के लिए कहा है, जिससे आने वाले समय के लिए भी उलिहातू को भव्य बनाया जा सके। डीसी ने कहा कि आने वाले समय में लोगों को और बेहतर उलिहातू देखने को मिलेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ कल्याण सचिव श्रीनिवासन, योजना विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, कल्याण विभाग के अपर सचिव अजय कुमार झा, रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज, एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, डीआईजी अनिश गुप्ता, डीसी शशि रंजन, एसपी अमन कुमार सहित अन्य अधिकारी भी थे।

Twspost news times

Leave a Comment